वेब सीरीज में काम करने का चस्का, नाबालिक लड़की घर से निकली, पुलिस ने खोज कर परिवार को किया सुपुर्द

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर में दो नाबालिक लड़कियों को वेब सीरीज में काम करने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि बोरिया-बिस्तर समेट कर घर से बिना बताए कोरबा चली गई. 2 नाबालिक लड़कियों के परिजनों ने कांकेर थाने में गुमशुदगी और अपरहण का मामला दर्ज कराया. लेकिन घर वाले में पुलिस को धोखे में रखे क्योकि इससे पहले भी नाबालिक लड़कियों वेब सीरीज में काम करने जा चुकी थी. जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नही दी मामला दर्ज होने के बाद, लड़कियों के अपहरण की बात आग की तरह फैल गई, पुलिस दोनों नाबालिक लड़कियों को ढूढ़ने में लग गई.

कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि 23 मई को थाने में नाबालिक लड़कियों के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था, दोनो लड़कियां आपस मे सहेली है. घर वालो के अनुसार दोनो धमतरी में परिवार के यहां जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन परिवार के यहाँ नही पहुंची और फोन भी बन्द कर दिया था. खोजबीन के दौरान पता चला कि दोनों नाबालिक लडकिया कोरबा में है, कांकेर पुलिस की एक टीम रवाना किया गया कोरबा से दोनों नाबालिक लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सौपा गया.

लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक पोस्टर देखा था जिसमे वेब सीरीज शूटिंग के लिए लड़कियों की आवश्यकता की बात कही थी. हम लोग को काम करने का शौक था. पहले भी काम करने गए थे लेकिन घर में बता कर गए थे 3 से 4 दिन रहकर आए थे वापस आने में घर वाले मना किए थे. इसीलिए इस बार बिना बताए घर से निकल गए. लड़कियों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों को नाबालिक लड़कियों को सौप दिया गया है. परिजनों को भी समझाइश दिया गया है.

Exit mobile version