गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की हड़ताल शुरू
Tehsildars adamant on the demand for arrest, Naib Tehsildars begin strike

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 1 जून से राज्यव्यापी कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 जून से तहसीलदार, नायब तहसील
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा था कि वे खुद गिरफ्तारी देंगे, हालांकि सोमवार को भी गिरफ्तारी देंगे या नहीं, इस पर उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। मामले में पीड़ित राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मांग की है कि उनका और विधायक का नार्को टेस्ट कराया जाए। वहीं, विधायक ने भी जांच में सहयोग की बात कही है।
नायब तहसीलदार के साथ भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों की कथित मारपीट के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में 500 से ज्यादा तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मी हड़ताल पर रहे। सोमवार से पूरे प्रदेश के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं। तहसील कार्यालय खुले हैं, लेकिन कामकाज प्रभावित हो रहा है।
वहीं, अंबिकापुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने काम बंद रखा। सोमवार को तहसीलदारों ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात की। इसके बाद सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार कलाकेंद्र मैदान में धरने पर बैठे रहे।
पीड़ित नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने कहा कि उनका और विधायक रामकुमार टोप्पो का नार्को टेस्ट कराया जाए। नार्को टेस्ट से आरोपों की सच्चाई सबके सामने आ सकेगी, जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे सभी टेस्ट के लिए तैयार हैं और सभी जांच में सहयोग करेंगे।
राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक से 27 मई की शाम राजापुर में हुई मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
शुक्रवार को विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा था कि वे सरगुजा आईजी के सामने गिरफ्तारी देंगे। विधायक अपने काफिले के साथ अंबिकापुर के लिए रवाना हुए, जहां मंगारी में उन्हें समर्थकों ने रोक लिया तो वे वापस सीतापुर लौट गए। विधायक देर रात तक रेस्ट हाउस में समर्थकों के साथ बैठे रहे।
शुक्रवार देर शाम बीजेपी जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सीतापुर पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि मामला सीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंच चुका है। अब मामला ऊपर से तय होगा। इसके बाद विधायक और समर्थक बैकफुट पर हैं। उन्होंने सोमवार को कोई शक्ति प्रदर्शन जैसा कार्यक्रम नहीं रखा है।
जानकारी के अनुसार मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाखा शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी।आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उन्हें काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे।
बुधवार (27 मई) को नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और बोले कि तुम होती कौन हो, हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीलदार को वापस राजापुर बुलाया।
इसके बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो और समर्थकों ने मारपीट की। सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच बचाव कर तुषार मानिक को बाहर निकाला। मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर एफआईआर हुई है।
नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर धारा 79, 296, 351 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भाजपाइयों की गुंडागर्दी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आम जनता तक पहुंचाने की कोई योजना ही नहीं है। इसलिए सुशासन तिहार में अधिकारियों को धमका रहे और अब अधिकारियों की पिटाई कर रहे। ये सरकार की नाकामी है, मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि अपने विधायक को जेल भेजेंगे कि नहीं।
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। FIR दर्ज हुई है तो कोई न कोई घटना घटित हुई होगी। जिन माध्यम से आपको जनता ने जिम्मेदारी दी है, वहां आप मनमानी करने की अपेक्षा रखोगे तो वहां प्रजातंत्र नहीं रह जाता। आप आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं।
इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा लगाई गई है।
इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1),132,191(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, MLA की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है।



