खेल/मनोरंजन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज को लेकर टीम का एलान
Teams announced for the ODI series between India and New Zealand

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर रोमांचक वनडे सीरीज का मंच सज चुका है। जनवरी 2026 में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
खास बात यह है कि यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म परखने का बड़ा मौका होगी।
11 जनवरी से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा व अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होगा। तीनों मैच डे-नाइट होंगे। मुकाबलों में टॉस दोपहर 1 बजे होगा, जबकि मैच 1:30 बजे से शुरू होंगे।



