रोहित-विराट फैक्टर से बदलेगा टीम इंडिया का शेड्यूल, अब ज्यादा वनडे मैच खेलेगा भारत

Team India's schedule will change due to the Rohit-Virat factor, India will now play more ODI matches.

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस लंबे समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर एक्शन में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। आने वाले समय में टीम इंडिया तय शेड्यूल से ज्यादा वनडे मैच खेलती नजर आ सकती है।

क्यों बढ़ रही वनडे मैचों की मांग?

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं। वहीं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी धीरे-धीरे करीब आ रहा है। ऐसे में कई क्रिकेट बोर्ड चाहते हैं कि भारत के साथ सीरीज में वनडे मैचों की संख्या बढ़ाई जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो महीनों में कई विदेशी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई से संपर्क कर चुके हैं। उनका मानना है कि रोहित और विराट की मौजूदगी से न केवल स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ती है, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू में भी भारी उछाल आता है।

श्रीलंका और इंग्लैंड दौरों में हो सकता है बदलाव

भारतीय टीम के आगामी दौरों को लेकर कुछ अहम अपडेट सामने आए हैं।

Exit mobile version