छत्तीसगढ़

शिक्षक की ड्यूटी बनी महंगी, जनता ने किया हमला

Teacher's duty became expensive, public attacked

बिलासपुरः जनगणना कार्य में तैनात शिक्षक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपित को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने ग्राम घोघरा में ड्यूटी के दौरान आरोपित ने शिक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी।

शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।
दो मई की है घटना

बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शिक्षक नेतराम पैकरा कसडोल जिला बलौदाबाजार के निवासी हैं। दो मई 2026 को ग्राम घोघरा में जनगणना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी निर्मल कुमार कांत वहां पहुंचा और प्रार्थी से तुम कौन हो, यहां क्या करने आए हो कहते हुए विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बिल्हा थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित शिक्षक ने बिल्हा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस ने आरोपित निर्मल कुमार कांत (31) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक से मारपीट की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आन ड्यूटी कर्मचारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तोपसिंह नवरंग, थाना प्रभारी बिल्हा

 

Related Articles

Back to top button