रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए प्रकाश विद्यालय किरंदुल की शिक्षिका सोनाली कोचे व उनकी बेटियों के द्वारा अंदरूनी क्षेत्र की शाला जिसमें प्राथमिक शाला जूनापारा चोलनार एवं प्राथमिक शाला सरपंचपारा चोलनार के 60 बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर प्रदान किया गया।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे स्वेटर वितरण कार्यक्रम मे शाला की प्रधान अध्यापिका कुमारी मोनिका नेताम, शिक्षिका रामा साहू एवं टीचर्स एसोसिएसन के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार साहू उपस्थित थे।