लोकेशन :- बालोद
रिपोर्ट :- मीनू साहू
मो. :- 62685 90730
बालोद :- नगर पंचायत गुण्डरदेही जिला बालोद की सब्जी मंडी में शुल्क और टैक्स वसूली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर व्यापारियों और आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन भाजपा से जुड़े हैं, ऐसे में उनके कार्यकाल में मंडी की स्थिति को लेकर उठ रहे सवाल राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
रूपेश सोनकर ने आरोप लगाया है कि मंडी में जगह दिलाने के नाम पर उससे ₹60 हजार लिए गए, जबकि उसे ₹50 हजार की रसीद दी गई। अतिरिक्त ₹10 हजार को लेकर भी उसने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मंडी की स्थिति को लेकर बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है। शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं होने तथा परिसर में पशुओं के घूमने की शिकायत भी सामने आई है।
टैक्स वसूली की बिल बुक को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही बिल बुक पर सील और हस्ताक्षर नहीं हैं।
ऐसे में सवाल यह है कि यदि मंडी में वसूली की व्यवस्था नियमित है तो उसके बदले व्यापारियों और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं? नगर पंचायत और जिला प्रशासन को वसूली, बिल बुक, आवंटन तथा मंडी संचालन का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करना चाहिए।