छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 6 ट्रेक्टर सहित 1 जेसीबी वाहन जब्त

न्यूज़ डेस्क। पुलिस एवं राजस्व, खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार भोर सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत, अन्य खनिजों का उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने रात भर के भीतर एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्यवाही किया है।

पुलिस एवं राजस्व, खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार भोर सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत, समेत अन्य खनिजों का उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने भोर सुबह भर के भीतर एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई को लेकर दावा किया जा रहा है कि तराई क्षेत्र की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

इस कार्रवाई के बाद प्रश्न उठना भी लाजमी है। तराई क्षेत्र के रेत घाटों से रेत, पत्थर, आदि को लेकर बीते कई महीनों से शिकायत की जाती रही है। ज्यादा शिकायत आने पर खनिज विभाग द्वारा इक्का-दुक्का ही कार्रवाई करता रहा है। लेकिन शुक्रवार भोर सुबह की कार्रवाई एक बड़ी कार्रवाई होना क्षेत्र में चर्चा की विषय बना हुआ है। तराई क्षेत्र के रेत घाटों से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर रेत खनन की शिकायत जिला प्रशासन तक हो चुकी है, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई कर नजीर प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई के बाद एक ओर जहां संबंधित ग्राम के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है वहीं आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार किए जाने की भी मांग उठने लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं तहसीलदार जवा और खनिज अधिकारी के द्वारा बिना खनिज अभिवहन परिपत्र के खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रही 6 गाड़ियों में अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया और जेसीबी मशीन को जप्त किया गया, तथा रेत मशीन को नदी में डुबाकर नष्ट किया गया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button