मध्यप्रदेश

जवा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, पुल के नीचे मिला शव..

Suspicious death of a youth in Jawa police station area, body found under the bridge.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शितलहा के पास स्थित पुल के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान सुगन बसोर (पिता पप्पू बसोर) निवासी बरुहा टोला, भनिगवां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब कुछ ग्रामीण पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नीचे पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना जवा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button