रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद नगर की दुकान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा छोटे बच्चों के लिए बिक रही खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए बनाई जा रही मिठाइयों के परीक्षण उपरांत सेम्पल लिए गए जिसमें मेन्युफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नही पाई गई थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाई गई मिठाइयों के चार डिब्बों को सील करते हुए नमूने के रूप में जांच के लिए भेजा। अधिकारी ने कहा, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मिठाइयों में इस्तेमाल हो रहे खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी, और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि बीते दिनों गरियाबंद में नियो राइस ब्रांड के खाद्य तेल को अमानक पाया गया था, जिसके बाद जांच उपरांत तेल निर्माता और संबंधित विक्रेता पर 8-8 लाख लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।
