हमर प्रदेश/राजनीति

Balrampur : पुलिस अधीक्षक ने ली आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और लंबित अपराधों की समीक्षा के लिए बैठक

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने ली बैठक, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने, आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बनाई गई व्यापक योजना, बॉर्डर नाकों पर लगातार चेकिंग करने, वित्तीय संस्थानों, हाट बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए गए निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भापुसे) के द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कहा गया कि हम सभी का प्रमुख दायित्व है कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो, जिसके लिए हम सब की सहभागिता, सतर्कता एवं सक्रियता एवम् असमाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर इस निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराना है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर सतर्कता बरतने, बार्डर नाकों पर चेकिंग करने, नाकों पर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना तैयार की गई। मध्य प्रदेश, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य से लगे सभी सीमाओं के चेक पोस्टो पर चेकिंग करने, अवांछित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने तथा किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना, इनपुट प्राप्त होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर कठोर कार्यवाही किये जाने पर भी चर्चा की गई।

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, शस्त्र, मादक पदार्थाे, अवैध कैश, आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना चौकी प्रभारी को दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थायी वारंटियो,फरार/ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु कार्य योजना तैयार की गई। ऐसे आदतन अपराधी जिनके विरूद्ध विगत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बदर/रा.सु.का. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है उन बदमाशो को चेक करना एवं उनकी गतिविधियॉ पर सतत कडी निगाह रखने के संबंध में निर्देश दिया गया।

बॉर्डर नाकों से अवैध नशीली सिरप (कोरेक्स)/ गांजा/ हिरोईन/अवैध शराब एवम् अन्य मादक पदार्थाे की तस्करी में संलिप्त स्रोतों/ अपराधियों के विरूद्ध सतत निगाह रखने एवम् कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।अवैधानिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ/अवैध शराब/कैश/ निर्वाचन में मतदाताओ को प्रलोभन हेतु देने वाली सामाग्री तथा किमती वास्तुवों आवागमन की सूचना हेतु मुखबिर लगाने तथा ऐसे गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button