Breaking : कार में लगी अचानक आग, वाहन रोक कर वाहन चालक ने बचाई जान

कांकेर @ धनंजय चंद। जिले में आज कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद वाहन रोक कर वाहन चालक ने जान बचाई। दरअसल आग लगने का कारण अज्ञात है।

मिली जानकारी के अनुसार भानूप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी के पास अचानक आग लग गई। वाहन चालक ने वाहन रोक कर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Exit mobile version