छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

गरियाबंद जिला अस्पताल में 8 महिलाओं का हुआ सफल नसबंदी

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के दिशानिर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से बंद नसबंदी सेवा पुनः प्रारंभ हो गई है।

जनसंख्या नियंत्रण व परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय गरियाबंद में दूरबीन पद्धति से 8 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन किया गया। इस दौरान जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जो स्वयं भी स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं वहां उपस्थित रही।

गरियाबंद जिला चिकित्सालय में पदस्थ शल्य चिकित्सक डॉक्टर हरीश चौहान और डॉक्टर ए के हुमने द्वारा समय समय पर पुरुष नसबंदी ऑपरेशन कार्य किया जा रहा है । पिछले दिनों पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान छुरा में 13, गरियाबंद में 7 तथा राजिम मे 9 ऑपरेशन सहित कुल 29 पुरुषों का सफल एनएसवीटी  ऑपरेशन दोनों डॉक्टरों के द्वारा किया गया है। पिछले कुछ समय से जिले की परिवार नियोजन हेतु इच्छुक महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण नहीं हो पा रहा था। इस कारण जिले की महिलाओं को स्थाई रूप से परिवार नियोजन हेतु अधिक खर्चा में निजी अस्पतालो में अथवा अन्य जिलों या उड़ीसा राज्य में जाकर अपनी नसबंदी करानी पड़ती थी।

मितानिनों ने भी जिले में महिला नसबंदी कराए जाने की मांग रखी थी। जिले में पुरुष नसबंदी की अपेक्षा महिला नसबंदी के प्रति अधिक रुझान देखने को मिलता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस बात को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पहल करते हुए  आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर  में पदस्थ गाइनेकोलॉजिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ डॉक्टर शोमी चंद्राकर  के द्वारा कुल 8 महिलाओं का दूरबीन पद्धति से सफल  नसबंदी ऑपरेशन किया गया। महिला नसबंदी शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र चौधरी, ओटी स्टाफनर्स की टीम, राजिम के प्रभारी बीईटीओ योगेश पराना, सुपरवाइजर के के कृषाणु सहित मितानिन बहनों का सहयोग रहा।

 

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button