6 नग तलवार के साथ आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
Success in apprehending the accused with 6 swords

बिना लाइसेंस धारदार हथियार बेचने का कार्य कर रहा था आरोपी
आरोपी को गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।


दुर्ग । दुर्ग जिले मे प्रतिबंधित अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चालाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव मे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि *शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखा है* , कि सूचना पर थाना पुलगांव मे उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति द्वारा तलवार का अवैध रूप से बिक्री करना पाया गया l रवाना हुए स्टाफ द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल सिंह बताया व आरोपी का विधिवत समक्ष गवाह तलाशी ली गई जिसके *कब्जे से 6 नग लोहे का तलवार जप्त किया गया।
आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *थाना पुलगांव में धारा 25 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी :- निर्मल सिंह उम्र 60, साल, अमृतसर पंजाब



