मध्यप्रदेश

हार से नहीं, संघर्ष से निकलती है सफलता : दिव्यराज सिंह

Success comes from struggle, not defeat: Divyaraj Singh

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा जिले जवा तहसील अंतर्गत जनता हाई स्कूल अतरैला परिसर में आयोजित स्वामी नरसिंह महाराज स्मृति अखिल भारतीय 18वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महिला वर्ग का खिताब नरसिंहपुर (सतना) तथा पुरुष वर्ग का खिताब प्रयागराज की टीम ने अपने नाम किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि संघर्ष और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, जिससे युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता राम सुजन शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य रामनरेश तिवारी, डॉ. आर.एस. कंकौरिया, सत्यानंद मिश्रा एवं आयोजक अध्यक्ष प्रमोद व्यास उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीपीएस रीवा एवं राजू भैया यूनिवर्सिटी प्रयागराज के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन के सफल संचालन में सचिव आचार्य सुरेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी वीरेंद्र सिंह, एमपी सिंह एवं मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व कोच धीरेंद्र सिंह कटूरी शामिल रहे।

समापन समारोह में उपाध्यक्ष किशोरीलाल मिश्रा, धानेंद्र द्विवेदी, समाजसेवी वीरेंद्र मिश्रा, नारायणदत्त तिवारी, शिक्षकुमार द्विवेदी, प्रदीप पांडेय, रूपेंद्र गुप्ता, दीपक पांडेय, नरेन्द्र यादव, गौरव द्विवेदी, सुशील अहिरवार, अंशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button