कांकेर जिले के उप तहसील बांदे को मिला तहसील का दर्जा

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर जिले के पखांजुर तहसील के उप तहसील बांदे को तहसील का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश ने पखांजुर भेंट मुलाकात के दौरान बांदे क्षेत्रवासियों की मांग पर बांदे उपतहसील को तहसील बनाने का घोषणा किया था। मुख्यमंत्री भूपेश ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपतहसील बांदे को तहसील का दर्जा मिलने पर मुहर लगा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बांदे तहसील में कुल 14 पटवारी हल्का के कुल 95 गांव को शामिल किया गया है। बांदे उप तहसील के सीमांत के गांव के लोग किसी भी तहसील से संबंधित कार्य को करने के लिए पखांजुर मुख्यालय में आते थे। जिसकी दूरी लोगों को लगभग 60 से 70 किलोमीटर तय करना पड़ता था। अब वर्तमान में बांदे को तहसील का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को तहसील कार्यालय आने के लिए यह दूरी महज 20 से 25 किलोमीटर तय करनी पड़ेगी। बांदे क्षेत्र के ग्रामीण उप तहसील बांदे को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिए और साथ ही साथ खुशी भी जाहिर किया है।

Exit mobile version