छत्तीसगढ़

स्टंट और चार सवारी ने बिगाड़ा खेल, सड़क पर मचा हड़कंप!

Stunts and quadruple riding caused chaos, sparking an uproar on the road!

रायपुर। रायपुर में सार्वजनिक सड़क पर बाइक पर स्टंट करना और चार सवारी बैठाकर चलना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। अखबार में प्रकाशित फोटो के आधार पर यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित युवकों को ट्रैफिक कार्यालय बुलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 4500 रुपए का चालान किया।

यातायात पुलिस के मुताबिक, समाचार पत्र में प्रकाशित एक तस्वीर में चार युवक एक ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करते दिखाई दिए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर युवकों को यातायात कार्यालय बुलाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया।

जांच के बाद युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए 4500 रुपए का चालान काटा गया।

अभिभावकों को भी दी चेतावनी

कार्रवाई के दौरान युवकों और उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और संभावित जनहानि के बारे में समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराने पर और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, स्टंटबाजी से बचें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button