हमर प्रदेश/राजनीति
छात्रों ने गुणवत्ताहीन भोजन के खिलाफ खोला मोर्चा

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में आज फिर छात्रों का आंदोलन सामने आए। छुरा के एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रों ने आज गुणवत्ताहीन भोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आदिवासी छात्रों का आरोप था कि उन्हे कीड़े लगे भोजन खिलाया जा रहा है, हरी सब्जी नही दी जाती, खाने में कभी कांच तो कभी कीड़ा और गोटी मिलता है।शिकायत को लेकर छात्र छात्रावास से पैदल कलेक्टोरेट निकल गए थे। सूचना मिलते ही आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त व अन्य अफसरों ने पुलिस के साथ मिल छात्रों को रास्ते में रोक उनकी समस्या निराकरण के लिए छात्रावास पहुंचे। वही आंदोलन को हवा दे रहे abvp के 5 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इस समस्या को 15 दिवस के भीतर दूर करने का दावा किया है।




