छत्तीसगढ़

छात्र ने उत्तर-पत्र में मांगी भगवान से मदद, लिखा हनुमान-चालीसा

Student writes Hanuman Chalisa, seeks God's help in answer sheet

रायपुर । छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक की गईं। बस अब परिणाम का इंतजार है। आंसरशीट की जांच के दौरान पता चला है कि कुछ स्टूडेंट्स ने आंसर की जगह अजीबो-गरीब अपीलें और इमोशनल मैसेज भी लिखा है। एक छात्र ने पूरा हनुमान चालीसा लिखकर कहा कि, अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं, तो पास कर दीजिए।

वहीं, छात्रा ने लिखा कि, गरीब बेटी की शादी तय है, 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें। कुछ छात्रों ने भावनात्मक अपील को और आगे बढ़ाते हुए धार्मिक सहारा भी लिया। कॉपियों में सवालों के जवाब की जगह इस तरह के मैसेज लिखे मिलने से शिक्षक भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऐसी अपीलों की संख्या कम रही, लेकिन जो भी सामने आईं, उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। नाम न बताने की शर्त पर माशिमं के अफसर ने ये जानकारी शेयर की है।

एक छात्रा ने लिखा है कि, गरीब बेटी की शादी तय हो गई है, 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें। एक और छात्रा ने अपनी कॉपी में लिखा है कि, सर मेरी शादी होने वाली है, अगर मैं फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया पास कर दीजिए।

एक छात्र ने पूरा हनुमान चालीसा लिख दिया और कहा कि, अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं, तो पास कर दीजिए। जबकि, दूसरे छात्र ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पास करने की अपील की। किसी ने लिखा कि, वह नीट की तैयारी में व्यस्त था, इसलिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर सका, इसलिए पास कर दिया जाए।

इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। खास बात यह रही कि, दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। हाईस्कूल में 33,892 और हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा छात्राएं अधिक रहीं।

Related Articles

Back to top button