छत्तीसगढ़
अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही : 512 लीटर महुआ व 880 किलो लाहान शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने 512 लीटर महुआ और 880 किलो लाहान शराब जब्त के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन मेंआबकारी विभाग द्वारा बिल्हा के ग्राम नागारादिह, सारधा मेंअवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग ने 512 लीटर महुआ मदिरा एवं 880किलोग्राम लाहान जब्त किया है, बिल्हा के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही हैं।



