गरियाबंद लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल। प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती महिला को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल। नेशनल हाइवे 130 सड़क किनारे महिला ने नवजात को दिया जन्म। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार विजयवार। बिना समय गंवाए मां और नवजात को मैनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ।
