हमर प्रदेश/राजनीति

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 16 जून को रहेंगी बलरामपुर जिला प्रवास पर

सर्किट हाऊस में करेंगी विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यों के द्वारा सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में 16 जून को दोपहर 11.00 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। इस अवसर पर आवेदक, अनावेदक के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान सुनवाई हेतु सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में बारी-बारी से उपस्थित होंगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। चेहरे, मुँह और नाक को ढ़कते हुए तीन लेयर वाले मॉस्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांधकर आयेंगे। सुनवाई में रखे गये प्रकरणों के संबंध में न्यायालय में प्रस्तुत चलान, राजीनामा (समझौता) के संबंध में सक्षम अधिकारी के साथ सुनवाई स्थल पर जानकारी सहित उपस्थित होंगे। यदि कोई व्यक्ति, संस्था आयोग के समक्ष नया आवेदन प्रस्तुत करना चाहता है तो सुनवाई के उपरांत अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button