छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी संजीव झा, ‘बदलाव यात्रा’ का किया आगाज

0 बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी का कांग्रेस ने तोड़ दिया रिकॉर्ड: संजीव झा

जशपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा सोमवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज जशपुर के कुनकुरी में ‘बदलाव यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।इस यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘आप’ ने बताया कि संजीव झा 22 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ‘बदलाव यात्रा’ में शिरकत करेंगे।

‘बदलाव यात्रा’ को लेकर प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस-बीजेपी ने जनता के साथ लगातार धोखा किया है। बीजेपी ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को ठगने का काम किया है। बीजेपी से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, लेकिन कांग्रेस, बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि बिलासपुर की महारैली को अपार जनसमर्थन मिला। जिससे अब स्पष्ट हो गया है कि जनता बदलाव चाहती है। इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में बदलाव यात्रा निकाल रही है। प्रदेश में बदलाव का आगाज हो गया है। अब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

‘आप’ ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा 17 जुलाई को जशपुर, 18 जुलाई को सरगुजा, 19 जुलाई को कोरबा, 20 जुलाई को कांकेर, 21 जुलाई को बस्तर और 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘बदलाव यात्रा’ में शामिल होंगे।

Exit mobile version