छत्तीसगढ़
छुरा पुलिस की कार्यवाही, स्विफ्ट डिजायर कार से 12 लाख से अधिक का गांजा जब्त

गरियाबंद। जिले के छुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार से लगभग एक स्विफ्ट डिजायर कार MH पासिंग कुल गांजा 127.29kg कीमती 12 लाख 72 हजार 900 रुपए का गांजा पकड़ा है।
मुखबिर के सूचना पर जब पुलिस घेराबंदी की तो पुलिस को देख कर कार सवार तस्कर छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा, खुड़ियाडीह बांधा के पास कार को छोड़ कर कार सवार आरोपी फरार हो गए, कार महाराष्ट्र की स्विफ्ट डिजायर कार बताई जा रही है, छुरा पुलिस ने मामले की जांच में जुट कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


