खेल/मनोरंजनदेशदेश-विदेश

दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया

स्पोर्ट न्युज। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया है, इससे पहले इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। ऐसे में इस जीत के साथ ही अब श्रीलंकाई टीम 1-0 से इस सीरीज में आगे हो गई है। श्रीलंका की जीत में उनके स्टार स्पिनर जेफ्री वेंडरसे का रोल काफी अहम रहा। श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 32 रनों से हराया है।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 के स्कोर पर 50 ओवर में पहुंच सकी। इस मैच को जीतने के लिए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। इस लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम 208 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
भारतीय बल्लेबाज हुए फेल

241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज आज पूरी तरह से फेल हो गए। रोहित शर्मा और गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में ही 97 रन जोड़ दिए थे। रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर खास कर और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button