रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर
गरियाबंद। गरियाबंद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। देवभोग थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 130 सी पर हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया।हादसे में चालक व सवार दोनों की मौके पर मौत हो गया।
तेज रफ्तार हाईवा के नीचे फंसी बाइक को 50 मीटर तक घसीटता रहा, घटना के बाद मौके पर ही गोहरापदर निवासी बालकृष्ण दौरा और प्रकाश यादव की मौत हो गई। चालक फरार है। सूचना के बाद पहूंची देवभोग पुलिस गिट्टी से ओवर लोड हाईवा को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
