VIRAL NEWS
तेज रफ्तार कार ने अज्ञात वाहन को पीछे से मारी टक्कर , 1 की मौत, 2 घायल

कांकेर @ धनंजय चंद। जिले में तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के इंजन में आग लग गई। हादसे में कार सवार 1 युवक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी कोण्डागांव के बताए जा रहे है। चारामा से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे, इस दौरान चारामा थाना क्षेत्र के लखनपुरी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। मृतक युवक का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है। वहीं 2 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
