Balrampur : त्रिशूली में लगा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के बीच जन-जागरूकता शिविर, पुलिस प्रशासन ने किया जागरूक

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। जिले के रामचंद्र पुर ब्लॉक ग्राम पंचायत त्रिशूली भुइनडीह पारा में पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के बीच पदाधिकारी सम्मेलन एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बलराम पुर जिले सभी पदाधिकारी और पण्डो समाज के लोग उपस्थित थे।

समाज सेवी उदय पण्डो के द्वारा उपस्थित लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष रूप से निवेदन किया गया, जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है आज नहीं कल जरूर बनेगा, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों को पढ़ाएं । रामचंद्र पुर ब्लॉक में निवासरत पण्डो परिवार का सेटलमेंट नहीं है, इन परिवारों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया। प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता,बाल विवाह, नशामुक्ति, सामाजिक समस्याओं पर चर्चा, संस्कृति संरक्षण पर चर्चा किया गया।

पुलिस प्रशासन थाना सनावल के द्वारा उपस्थित लोगों को कानूनी सलाह दी। पुलिस प्रशासन थाना सनावल के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच चलित थाना के अंतर्गत कानूनी जानकारी दिया गया और बालविवाह करने पर कानून कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए, उपस्थित लोगों को बालविवाह रोक लगाने, नशामुक्ति करने, अन्य अवैध गतिविधियों से बचने के लिए बताए।

बीमार पड़ने पर समय से सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराएं । आजकल सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड से होता है पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मरीज एवं परिजन सहित भोजन मिलता है और निशुल्क इलाज भी किया जाता है। बलरामपुर जिले से बहुत पण्डो , पहाड़ी कोरवा परिवार परिवार इलाज कराने अस्पताल जाते हैं परन्तु बीच में ही बिना पूरा इलाज कराए अस्पताल से भाग जाते हैं जिससे बाद में बहुत परेशानी होता है अब बिमार पड़ने पर ऐसा न करें। अस्पताल में चिकित्सक के अनुसार पूरा इलाज करा कर घर वापस आयें । बिमार पड़ने पर बिना समय बर्बाद किए सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं किसी अंधविश्वास झाड़ -फूंक के चक्कर में न पड़ें।

शिविर में उपस्थित पण्डो परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने बताया गया, लोगों को आधार कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने , बैंक खाता खोलवाने के लिए बताया गया। अपने रिति-रिवाज बोली-भाषा संजोए रखने के लिए बताया गया, नशा नहीं करने , बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें, दो पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाने एवं सफर में सीट बेल्ट बांधे और अपने चार पहिया एवं दो पहिया वाहन का सभी दस्तावेज पूर्ण रखें एंसुरेंस समय पर कराने अपील किया गया। एक दिवसीय जन-जागरूकता शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जानकारी दिया गया।

इस जन-जागरूकता शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो , प्रदेश सचिव देवचंद राम पण्डो, प्रदेश संरक्षक राजाराम पण्डों, रामगरीब पण्डो मिडिया प्रभारी, थाना स्टाफ सनावल , नंदकेश्वर पण्डो जिला अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष देवनारायण पण्डो , रामसुंदर पण्डो, लखन बैगा, बिजय पण्डो, दिनेश पण्डो, हिरा लाल पण्डो, रामबेलास पण्डो, सोना बैगा, प्रभु पण्डो, मनराज पण्डो, देवचंद पण्डो, आलम चंद पण्डो, लल्लू राज पण्डो, मुकेश पण्डो, रामप्यारे पण्डो बीडीसी , कैलाश, रामभवन,रमुंगेशर, देवसाय पण्डो,रामफल,शिवशरण, राजनाथ, रमेश,रामकमलेश, रामप्रसाद, कपिल देव, रामप्यारे,फुलकुवर बैगिन, कविता, शांति,कौशिल्या, बुधनी,इनकुवर, राजपति,भोला प्रसाद पण्डो, गोपाल पण्डो,कमल साय पण्डो, तपेश्वर पण्डो , हिलाल पण्डो ब्लॉक सचिव, मोतीलाल पण्डो, बन्धु पण्डो, राम नरेश पण्डो, राजाराम पण्डों, श्याम लाल पण्डो, जगसाय पण्डो, महादेव पुर, प्रभु पण्डो, मनराज पण्डो , शिवनारायण पण्डो, रामजन्म पण्डो, रामप्रसाद पण्डो, रामराज पण्डो, देवनाथ पण्डो, देवेंद्र पण्डो, राजबली, रामपाल पण्डो, तिलक धारी पण्डो, सोना बैगा, रामप्रसाद पण्डो, रामसुंदर पण्डो सह सचिव, रामसेवक पण्डो उपाध्यक्ष, बसंत पण्डो उपाध्यक्ष,रघुनाथ पण्डो गांव अध्यक्ष,रामशरण पण्डो, हिरा लाल पण्डो,, धनराज पण्डो, फुलसाय पण्डो, शिवनाथ,रूप लाल, शंकर, सुरेंद्र,लक्ष्मण, सीताराम, गोपाल, अनिता,मानकुमारी, कुंती,जगत पाल, देवसाय पण्डो,धरमसाय, बैगा , श्याम लाल पण्डो, मुन्ना पण्डो, छोटेलाल पण्डो उप सरपंच, ज्ञापद पण्डो , राजकुमार, सोना बचा, सभी ब्लॉक के काफी संख्या में पण्डो समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।



