जांजगीर चांपा@मनोज शर्मा। जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल द्वारा अपराध समीक्षा मीटिंग ली गई। इसमें राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को क्लास लगाई। उनको एसपी ने पेंडिंग निपटाने सहित अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कई अन्य मामले पर गंभीरता बरतने हिदायत दी।
आज पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में अपराध समीक्षा मिटिंग आहूत की गई जिसमें मिटिंग के दौरान अधिकारियों को गंभीर अपराधों एवं महिला संबधि अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने, जिले में अवैध शराब बिक्री, जुआ / सट्टा, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिक से अधिक कार्यवाही करने, साथ ही थाना क्षेत्र में निवासरत कोटवारो कि मिटिंग लेने के लिए निर्देशित किया गया। उपरोक्त मिटिंग में अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक, निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक, एवं शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
