छत्तीसगढ़

सौम्या चौरसिया की जमानत पर सुनवाई, जेल से रिहाई की उम्मीद

Soumya Chaurasia's bail hearing expected, release from jail expected

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले आज सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जेल से सशर्त बेल पर बाहर आ सकते हैं। दरअसल, हाईकोर्ट ने पहले ही दोनों को जमानत दे दी थी, लेकिन चालान पेश होने के बाद बाहर आने की शर्त थी। अब यह शर्त पूरी हो गई है और दोनों की आज रिहाई हो सकती है।

बता दें कि बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और चलान पेश कर दिया है। EOW ने सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ 1500 पन्नो से ज्यादा का चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान शराब घोटाले में पैसों के लेन-देन और वित्तीय गलतियों से जुड़ा है।

आपको बता दें कि शराब घोटाला मामला पहले ही कई स्तरों पर सुर्खियों में रहा है। राज्य के हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले आरोपी को जमानत दे दी थी, लेकिन कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि चालान पेश होने के बाद ही जेल से बाहर आ सकेंगे। अब, चालान पेश होने के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की सशर्त बेल लागू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button