इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोनम पर अपने ही पति की हत्या के मामले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थी। इस मामले की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपित सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है। विपिन रघुवंशी इस पूरे मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी पुष्टि के बाद यह खबर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि आरोपित को कानूनी राहत मिल गई है।
सोनम को मिली जमानत, राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़
Sonam gets bail, new twist in Raja Raghuvanshi murder case
