हाईवे पर पलटा सोनालिका ट्रैक्टर, चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
Sonalika tractor overturned on the highway, driver rescued safely by police

रीवा मप्र | रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा मप्र | मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जराहा हाईवे पर मंगलवार को एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक अरविंद सिंह पिता – निवासी पहाड़ी, थाना मऊगंज जिला मऊगंज अपने ट्रैक्टर से रीवा से मऊगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जराहा पुल के आगे पहुंचे, अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मनगवां पुलिस की एफआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एफआरबी स्टाफ आर–34 शिवेंद्र मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक अरविंद सिंह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।



