कांटेदार झाड़ियों में फंसे बैल को सोहागी पुलिस ने बचाया, इंसानियत की मिसाल पेश..

Sohagi police rescued a bull trapped in thorny bushes, setting an example of humanity.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

त्योंथर क्षेत्र के सोहागी थाना अंतर्गत साहिजवार गांव के पास एक बैल घने कांटेदार झाड़ियों में बुरी तरह फंस गया। दर्द से तड़पते बैल को देख जहां लोग तमाशबीन बने रहे, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया।

कमलेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम—संजीव शर्मा और देवेंद्र शुक्ला के साथ—ने अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक झाड़ियों के बीच घुसकर बैल को निकालने का प्रयास किया। हालात बेहद जोखिम भरे थे, लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बैल की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस वर्दी सिर्फ कानून की रक्षा ही नहीं, बल्कि इंसानियत की भी पहचान है।

 

Exit mobile version