ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तस्कर, रायपुर में पुलिस का छापा

Smuggler caught with drugs; police raid in Raipur.

रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक तस्कर को MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम MDMA बरामद की गई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जब्त MDMA की कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी का नाम रामनिवास माचरा बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा करेंगे।

ACCU और गंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। उसके मोबाइल फोन और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version