संयंत्र के एसएमएस–3 ने रचा नया कीर्तिमान, मार्च 2026 में 22,000 टन से अधिक ईडब्लूएनआर ग्रेड स्टील का उत्पादन

SMS-3 of the plant created a new record, producing over 22,000 tonnes of EWNR grade steel in March 2026

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस–3 ने मार्च 2026 में ईडब्लूएनआर ग्रेड स्टील के उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने पूर्व के 6,730 टन (अप्रैल 2025) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 22,000 टन से अधिक उत्पादन दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि किसी एक माह में इस ग्रेड का यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है, जो विभाग की उत्कृष्ट कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता एवं सुदृढ़ समन्वय का परिचायक है। इस उपलब्धि के फलस्वरूप सेल को अन्य ग्रेड की तुलना में प्रति टन अधिक नेट सेल्स रियलाइजेशन प्राप्त हो रहा है, जिससे संगठन की आर्थिक सुदृढ़ता को महत्वपूर्ण बल मिला है।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (इस्पात गलन शाला–3) श्री त्रिभुवन बैठा ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस सफलता के पीछे री-लैडलिंग यूनिट, डी-सल्फराइजेशन यूनिट, कन्वर्टर शॉप, लैडल-बे, सेकेंडरी रिफाइनिंग यूनिट, क्रेन्स, कास्टर, डिस्पैच एवं आरसीएल विभाग का समन्वित, सुनियोजित एवं समर्पित प्रयास रहा है, जिसने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

 

Exit mobile version