छत्तीसगढ़
स्लग लड़ाई : खाद की कमी को लेकर भड़के बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने कहा किसानों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे
Slug fight: Bindranwagarh MLA Janak Dhruv, enraged over the shortage of fertilizers, said he will fight a street battle with the farmers

लोकेश्वर सिन्हा
खेतों में पहुंचकर कृषि कार्यों का जायजा लिया किसानों से किया चर्चा
गरियाबंद। जिले के मैनपुर क्षेत्र के किसान खाद की कमी के चलते गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं इन दोनों रोपा बियासी का कार्य चल रहा है और किसानों को खाद की बहुत सख्त जरूरत है लेकिन सहकारी समिति में खाद नहीं पहुंच रहा है मजबूरन किसान ऊंचे दामों पर निजी दुकानों से खाद खरीदने मजबूर हो रहे हैं।
सहकारी समिति में खाद आने की जानकारी लगते ही सैकड़ो किसानों की भीड़ लग गई लेकिन किसानों को खाद नहीं मिलने से किसान भड़क उठे इसकी जानकारी बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव को किसानों ने फोन के माध्यम से दिया
जनक ध्रुव तत्काल सहकारी सोसाइटी पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन में चर्चा कर दो दिनों के भीतर खाद उपलब्ध कराने कहा है साथ ही MLA जनक ध्रुव ने खाद की समस्या को लेकर किसानों के साथ सड़क में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
MLA जनक ध्रुव खाद की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर जमकर भड़के,
मैनपुर क्षेत्र के वनांचल के ग्रामों में पहुंचकर खेती किसानी कार्यों का जायजा लिया खेतों तक पहुंच कर फसलों की स्थिति को देखा रोपाई और बायसी कार्य तेज गति से क्षेत्र में चल रहा है लेकिन ऐसे समय में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है सहकारी समिति में कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है आज एक ट्रक खाद सहकारी सोसाइटी मैनपुर पहुंचा ।
जानकारी लगते ही सैकड़ो की संख्या में किसान सहकारी समिति पहुंचे लेकिन सभी किसानों को खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है किसानों ने बताया खाद नहीं मिलने के कारण खेती किसानी कार्य प्रभावित हो रहा है।
MLA जनक ध्रुव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है निजी दुकानों में पर्याप्त खाद मिल रहा है निजी दुकानों से अधिक कीमत पर किसान खाद लेने मजबूर हो रहे हैं इस समस्या को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।



