सेल में मानव संसाधन परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: निदेशक (कार्मिक) एवं निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया ‘सेल दर्पण पोर्टल’ का शुभारंभ

Significant initiative towards human resource transformation at SAIL: Director (Personnel) and Director-in-Charge, Bhilai Steel Plant, launched the ‘SAIL Darpan Portal’

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 16 अक्टूबर 2026 को सेल के मानव संसाधन परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘सेल दर्पण पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) श्री के. के. सिंह एवं निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र श्री चित्त रंजन महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लगभग 18 माह के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ‘सेल दर्पण पोर्टल’ का गो-लाइव संभव हुआ। पोर्टल के औपचारिक शुभारंभ के साथ ही सेल के अधिकारियों के 6,100 स्कोरकार्ड लाइव हो गए। कार्यक्रम में सेल के वरिष्ठ अधिकारियों, संबंधित टीमों तथा अन्य हितधारकों ने प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की टीम ने ‘सेल दर्पण’ की परिवर्तन यात्रा, इसकी परिकल्पना, प्रमुख विशेषताओं तथा संगठनात्मक उद्देश्यों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान पोर्टल के विकास एवं क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और सेल की परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात निदेशक (कार्मिक) श्री के. के. सिंह एवं निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र श्री चित्त रंजन महापात्र द्वारा ‘सेल दर्पण पोर्टल’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्य) श्री टी. एन. नटराजन, निदेशक प्रभारी, बोकारो स्टील प्लांट श्री प्रिय रंजन, निदेशक प्रभारी, इस्को एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट श्री सुरजीत मिश्रा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट श्री आलोक वर्मा तथा निदेशक (माइनिंग) श्री मनीष राज गुप्ता ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इसके बाद बीसीजी एवं संबंधित तकनीकी टीम ने पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं का प्रदर्शन किया। इसमें विशेष रूप से स्कोरकार्ड टूल तथा उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, पोर्टल के प्रभावी उपयोग, आगामी कार्ययोजना, क्रियान्वयन की प्राथमिकताओं तथा आवश्यक सहयोग व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

 

निदेशक (कार्मिक) श्री के. के. सिंह ने अपने संबोधन में सेल की परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने में ‘सेल दर्पण पोर्टल’ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल अधिकारियों के परफॉर्मेंस गोल्स, उपलब्धियों एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस को संगठनात्मक उद्देश्यों के साथ जोड़ने तथा निष्पक्ष एवं उद्देश्यपरक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पोर्टल को अपनाने तथा इसके प्रभावी उपयोग के माध्यम से सेल की परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

 

निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र श्री चित्त रंजन महापात्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभावी परफॉर्मेंस मैनेजमेंट किसी भी संगठन की उत्पादकता, जवाबदेही एवं निरंतर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘सेल दर्पण पोर्टल’ को परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट परफॉर्मेंस टारगेट निर्धारित करने, नियमित प्रगति की समीक्षा करने तथा व्यक्तिगत उपलब्धियों को संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ जोड़ने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने तथा परफॉर्मेंस मैनेजमेंट को केवल मूल्यांकन की प्रक्रिया न मानकर निरंतर सुधार एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करने के माध्यम के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सेल के निदेशक एवं विभिन्न इकाइयों के निदेशक प्रभारियों ने अपने संबोधन में ‘सेल दर्पण पोर्टल’ के उद्देश्यों, संगठन में इसकी रणनीतिक महत्ता तथा परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्यालय में मानव संसाधन परिवर्तन के महाप्रबंधक श्री रिजवान ए. सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा पोर्टल के विकास एवं क्रियान्वयन में योगदान देने वाली टीमों, हितधारकों और संबंधित एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

‘सेल दर्पण पोर्टल’ सेल की परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पोर्टल के माध्यम से परफॉर्मेंस गोल्स, उपलब्धियों एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने तथा व्यक्तिगत योगदान को संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ जोड़ने में सहायता मिलेगी।

Exit mobile version