मनोरंजन
ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को समन
Shraddha Kapoor's brother Siddhant Kapoor summoned in drugs case

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoors) के भाई और एक्टर-डायरेक्टर सिद्धांत कपूर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग्स केस में समन भेजा है। यह कार्रवाई अंडरवर्ल्ड लिंक और हाई-प्रोफाइल पार्टियों की जांच के दौरान सिद्धांत का नाम सामने आने के बाद की गई है। ANC के अधिकारियों ने सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच टीम का फोकस महाराष्ट्र के सांगली जिले की एक यूनिट से बरामद 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन (MD) की खेप पर है। यह जब्ती एंटी नारकोटिक्स सेल की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।



