रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
: रीवा में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोस्त ने ही पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया फिर उसे गोली मारकर फरार हो गया। आरोपी का भाई पुलिसकर्मी को अस्पताल लेकर आया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद सुबह पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, और घटना की जानकारी परिजनों से ली। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है, फिलहाल अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वी ओ 01……..पूरी घटना रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अन्तर्गत गड़रिया की है, जहां पर मैहर जिले के रामनगर में पदस्थ आरक्षक राकेश कुमार पटेल की उसके दोस्त ने पार्टी के बहाने घर बुलाकर देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली पुलिस कर्मी के कनपटी में लगी जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक पुलिस कर्मी का घर भी गड़रिया में है, करीब एक महीने पहले ही उसे रीवा पुलिस लाइन से रामनगर थाना भेजा गया था। गोली मारने के बाद आरोपी राकेश मिश्रा मौके से फरार हो गया, आरोपी का भाई पुलिसकर्मी को संजय गांधी अस्पताल लेकर आया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए। सुबह पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एफएसएल की टीम को भी अस्पताल बुलाया गया है, हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
