गरियाबंद। शिवरात्रि के पावन पर्व पर आज विश्व के सबसे बड़े विशाल का शिवलिंग भूतेश्वर नाथ पर सुबह से ही शिव भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि भूतेश्वर नाथ धाम पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
भूतेश्वर नाथ स्वयंभू है जो अपने भक्तों की मणि मनोकामनाओं को पूरा करता है, खासकर शिवरात्रि एवं सावन के महीने में भूतेश्वर नाथ का नजारा ही कुछ और रहता है। आज बड़ी ही संख्या में सुबह से शिव भक्त बेलपत्र दूध लेकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए पहुंच रहे हैं।
