छत्तीसगढ़

देवभोग जिले से पहुंचे 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेगा हेल्थ शिविर में 250 से ज्यादा मरीजों का किया उपचार जांच के बाद निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया

Seven specialist doctors from Devbhog district treated over 250 patients at the mega health camp and provided free medicines after the check-ups.

देवभोग_ जिले से पहुंचे 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेगा हेल्थ शिविर में 250 से ज्यादा मरीजों का किया उपचार। जांच के बाद निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया।
  स्वास्थ्य नारी शसक्त परिवार अभियान के तहत आज जिले से पहुंचे नेत्र रोग ,सर्जरी ,अस्थि रोग, ई एन टी,पैथोलॉजिस्ट और शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम ने देवभोग अस्पताल में लगाए गए मेगा शिविर में 250मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवा दिया गया। शासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के कारण बड़ी संख्या में जरुरत मंद मरीज सुबह से जुटे थे।शाम 5 बजे के बाद तक भी विशेषज्ञ की टीम एक एक मरीजों को बारीकी से चेकअप किया।उन्हें दवा के अलावा स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने और आवश्यक सलाह भी दिया गया।बीएमओ  डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि निर्देश मिलते ही ब्लॉक के 22 सब सेंटरों में लगातार डॉक्टरों की टीम द्वारा भ्रमण कर मेगा शिविर हेतु मरीजों का चिन्हांकन आवश्यकता अनुसार किया गया।प्राथमिक परीक्षण के बाद आज सभी को विशेषज्ञों से उचित उपचार दिलाया गया।इस उपचार के बाद भी आवश्यकता अनुसार मरीजों को स्थानीय टिम फॉलोअप करेगी।आवश्यता होने पर जिले के संबंधित विशेषज्ञ तक भी ले जाया जाएगा। जिले से आए विशेषज्ञों में डाक्टर टी एस पात्रे , एस के चौहान,जी के ध्रुव,अमुन हुमने, वी बी अग्रवाल,राजेंद्र बीनकर,गजेश्वर साहू शामिल थे।
निजी  व्यय से टीबी मरीजों को 6 माह तक अतिरिक्त पोषण आहार देंगे डॉक्टर_ स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत इस शिविर में देवभोग बीएमओ एवं उनके अधीनस्थ 7 डॉक्टर समेत कुल 8 डॉक्टरों ने ब्लॉक में एक्टिव टीबी मरीजों में से 8 के लिए निक्षय मित्र की भूमिका निभाएंगे।जिसके तहत मित्र बनाए गए टीबी रोगी को वे अपने निजी व्यय पर स्वास्थ्य होते तक अतिरिक्त पोषण आहार प्रति माह उपलब्ध कराएंगे।ब्लॉक में कुल 60 एक्टिव मरीज है,जिनमें से 40 को पहले से ही निश्चय मित्रों के माध्यम से अतिरिक्त आहार उपलब्ध हो रहा है।बीएमओ प्रकाश साहू ने क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों से निक्षय मित्र बनने की अपील किया है।

Related Articles

Back to top button