छत्तीसगढ़

7 साल की बच्ची के साथ अपराध की गंभीर घटना

Serious incident of crime with a 7 year old girl

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची एक शादी समारोह में गई थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) बताया है।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। 29 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच उसकी 7 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वर्मा भी वहां मौजूद था। आरोपी ने मौका देखकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत थाना तिल्दा नेवरा पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) को उसके गांव बहेसर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button