गरियाबंद कलेक्टर की संवेदनशील पहल: दिव्यांग बच्चों के इलाज और बेहतर भविष्य के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना

Sensitive initiative by Gariaband Collector: Special action plan to be formulated for the treatment and better future of differently-abled children.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संवेदनशील पहल की है। गरियाबंद जिला चिकित्सालय में आयोजित जिला स्तरीय मेगा शिविर में कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन और जिला मिशन समन्वयक (DMC) शिवेश शुक्ला को निर्देश दिए कि ऐसे दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार की जाए, जिनका उपचार संभव है। सूची में बच्चों की बीमारी, उपचार की जरूरत और संभावित इलाज की जानकारी भी शामिल करने को कहा गया।

कलेक्टर ने जरूरतमंद बच्चों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने और उनके पालकों को इलाज के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।शिविर में BEO गजेंद्र ध्रुव, सहायक परियोजना समन्वयक (APC) योगेश पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों के पालक मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समय पर उचित उपचार और जरूरी सुविधाएं मिल सकें।

 

 

Exit mobile version