भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने की विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार दोपहर निधन हो गया था । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में विधायक भसीन वेन्टीलेटर पर थे। भसीन दो बार वैशालीनगर से विधायक और भिलाई निगम के महापौर रहे चुके थे।

Exit mobile version