वरिष्ठ कोसरिया महरा समाज गरियाबंद ने किया शपथग्रहण समारोह व भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन

देवभोग @ देवीचरण ठाकुर। वरिष्ठ कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद द्वारा विकासखंड देवभोग के ग्राम मोखागुड़ा में एकदिवसीय शपथग्रहण समारोह व भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। खराब मौसम के बीच भी सभी क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर विधिवत पूजा अर्चना कर बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर समाज के सदस्यों द्वारा विचार गोष्ठी किया गया। समाजिक भवन‌ के लिए लगातार कई वर्षों से संघर्षरत रहे कोसरिया महरा समाज के लिए सरकार द्वारा मोखागुड़ा में भवन‌ के लिए लगभग बीस लाख की स्वीकृति की गई है।

बता दें कि सामाजिक भवन के लिए ग्राम मोखागुड़ा के वरिष्ठ वरुण कश्यप ने लगभग दस डिसमिल जमीन सामाजिक भवन के लिए समाज को दान दिया है। समाज के सभी लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए उक्त स्थान में जाकर ग्राम प्रमुखों के करकमलों द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस संबंध में समाज के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक श्री घनश्याम कश्यप ने सरकार को आभार प्रकट करते हुए कहा कि- यह हमारे समाज के लिए हर्ष की बात है, कि सरकार द्वारा हमारी मांगो को अमल‌ किया जा रहा है। यह हमारी एकता का प्रतीक है। हम आगे भी इसी तरह समाज के नीति नियम में चलते हुए एकता को बनाए रखना है।

समाज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथग्रहण समाज के पूर्व संरक्षक श्री डमरूधर कश्यप ग्राम गोहेकेला के द्वारा दिलाया गया। इस मौके पर‌ प्रमुख रूप से संरक्षक श्री घनश्याम कश्यप, अध्यक्ष श्री किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष गंगाधर कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डोमार कश्यप, सचिव टेकधर कश्यप, सहसचिव महेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष श्री वरूण कश्यप, उपकोषाध्यक्ष खिलावन कश्यप, सभापति श्री गिरधारी कश्यप, सलाहकार धनूर्जय कश्यप, लैबानोश्वर कश्यप, डमरूधर कश्यप, तुलाराम कश्यप, टिकेश कश्यप, कामदेव कश्यप, सोदन कश्यप, भगतराम कश्यप, घेनुराम कश्यप, धनेश्वर कश्यप, पदुराम कश्यप, मदनोराम कश्यप, हेमलाल कश्यप, केशरीराम कश्यप, बासुराम कश्यप, त्रिलोचन कश्यप, नाथुराम कश्यप, केशवराम कश्यप, दम्बेश कश्यप, सोदरराम कश्यप, अर्जून कश्यप, मानगोविंद कश्यप, भूवन लाल कश्यप, ललित कश्यप, समाज के प्रवक्ता चैनसिंह कश्यप, विजय कश्यप व युमेन्द्र कश्यप, गोविंद कश्यप, राजाराम, रमेश, सुखराम, ग्राम पंचायत मोखागुड़ा सरपंच सावित्री नागेश सहित ग्राम के पूजारी, पटेल व समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विजय कश्यप ने किया।

Exit mobile version