रीवा @ सुभाष मिश्रा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी आज बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के हाथों भाजपा की सदस्यता ली है।
इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी के मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहीं है। इस मौके पर ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में सदस्य बनने का अवसर मिला है एवं प्रयास रहेगा कि पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाऊं। आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मधुकर द्विवेदी त्योंथर क्षेत्र में काफी सक्रिय थे और लोगों के सुख दुख में शामिल होने के साथ ही जनसंपर्क का सिलसिला जारी रखा था।
आगामी 4 माह बाद एमपी विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं और ऐसे में ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी का बीजेपी में शामिल होना लोगों के मन में कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा हैं। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एक बड़ा हलचल होने के साथ- साथ एक बड़ा संकेत भी माना जा रहा है। फिलहाल सारी स्थितियां समय के अनुसार ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं क्षेत्र में सक्रिय शुभचिंतकों में भी काफी हर्ष है व पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
