छत्तीसगढ़

“चोरी के आरोप में अर्धनग्न सजा: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पत्नी-पती के साथ शर्मनाक घटना”

"Semi-naked punishment for theft: Shameful incident involving husband and wife in Surajpur, Chhattisgarh"

अंबिकापुर: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में चोरी के संदेह में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने युवक का आधा सिर मुंडवाकर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे अर्धनग्न अवस्था में उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया।

जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर थाना के ग्राम कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का संदेह जताया गया था। इसी आधार पर गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने उसे पंचायत में समझौते के लिए बुलाया। जब वह अपनी पत्नी के साथ पस्ता गांव पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर सजा देना शुरू कर दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसे अर्धनग्न कर दिया, सिर के बाल आंशिक रूप से मुंडवा दिए और जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उसे पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पीड़ित की पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद युवक के पिता शमसुद्दीन ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके बेटे पर झूठा आरोप लगाकर उसे अपमानित किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पर पहले भी चोरी के इरादे से गांव में आने का संदेह था, लेकिन वह भाग गया था।
प्रशासन का बयान और जांच जारी

सरपंच पति विश्वनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीणों में आक्रोश था और उन्होंने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। वहीं एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

Related Articles

Back to top button