हमर प्रदेश/राजनीति

रोमांच से भरपूर रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का दूसरा दिन

5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ी दिखा रहे हैं अपना दमखम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आज दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगाया। अपने खेल विधा में पारंगत खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरी जोर अजमाइश करते दिखे। खेल-प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का खूब जोश बढ़ाया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने भी इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 25 सितंबर से चली आ रही इस प्रतियोगिता का 27 सितंबर को समापन होगा। समापन समारोह सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें रायपुर संभाग के 383 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 122, 18 से 40 वर्ष तक के 133 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी शामिल हैं। इसी तरह बिलासपुर संभाग के 384 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 128, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी, दुर्ग संभाग के 379 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 125, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सरगुजा संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 127 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी और बस्तर संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 से अधिक वर्ष से अधिक के 125 खिलाड़ी 16 खेल विधा में शामिल होकर अपना दमखम दिखा रहे हैं।

राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं चल रही हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button