31 लोगों पर हमला करने वाले कुत्ते की तलाश, रेस्क्यू टीम पहुंची

Search underway for dog that attacked 31 people; rescue team arrives.

रायगढ़: सारंगढ़ में आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एक कुत्ता लगातार राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहा है। कुत्ते के काटने की कई घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में भय का वातावरण है।

ज़िसमे आवारा आतंक ने सुबह डिग्री कालेज मार्ग करीब 13 लोगो को अपना शिकार बनाया था, जो दिन भर में बढ़कर 31 पहुंच गई है। इसमें 22 पुरूष, 4 महिला और 5 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। आमजन अब नगर पालिका प्रसाशन से आवारा आतंक से बचाने के लिए रेस्कयू कर राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सामान्य गतिविधियों के साथ सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लोग अपने-अपने दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ काम काज में लगे हुए थे। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे कालेज मार्ग से गुजर रहे एक युवक पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।

युवक के पैर में गंभीर चोट आई। यह घटना की चर्चा थमती तभी मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को भी कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। आवारा कुत्ते का हमला किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहा। वह एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ता रहा और राह चलते लोगों पर अचानक झपटकर उन्हें काटता रहा।

गढ़ चौक, डिग्री कॉलेज मार्ग, बाजार चौक, प्रतापगंज और पुराना जेलपारा जैसे व्यस्त इलाकों में कुत्ते द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता कई लोगों पर पीछे से झपटता और पैर तथा हाथ में काटकर घायल करता रहा। कुत्ते के हमलों के बाद जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे और दिनभर में यह संख्या बढ़कर 31 तक पहुंच गई। घायलों में 22 पुरुष, चार महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। वही लोगो ने बताया कि अचानक पीछे से कुत्ते के दौड़कर आने के कारण लोग जब तक संभल नहीं पाते तब तक वे उक्त कुत्ते के हमले से घायल हो जाते हैं। इससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोग एवं उनके स्वजन विशेष रूप से चिंतित हैं।

बहरहाल घायल लोग प्राथमिकी उपचार के लिए जिला अस्पताल आए जहां उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के साथ उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाया।

वीडियो फुटेज भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित

कुत्ते के हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जहां गढ़ चौक, प्रतापगंज ,जेलपारा जिसमें कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुत्ता लोगों के पीछे दौड़ते और उन्हें काटने की कोशिश करते नजर आ रहा है। इसके बाद शहर में कुत्ते को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लोग

पालिका तथा रायपुर से टीम बुलाकर चलेगा धरपकड़

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद नगर पालिका ने कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम सक्रिय कर दी है। नगर पालिका के अनुसार उक्त आवारा कुत्ते की तलाश की जा रही है, इसके लिए रायगढ़ से भी टीम बुलाने की तैयारी है। शहर के सभी वार्डों में सघन अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीम द्वारा पकड़े गए कुत्तों को वार्ड क्रमांक 14 में बनाए गए सेंटर में रखने तथा आवश्यकतानुसार रेबीज का टीका लगाने की बात कही गई है।

आक्रोशित लोगों के मारकर फेंके जाने की चर्चा

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर में कुत्ते के हमले से लगातार घायल हो रहे लोगों में से लेकर काफी रोष है। इन सभी के बीच लोगो मे जहां कुत्ते से दर्शन का माहौल है। वही तभी जवान चर्चा यह भी है कि उक्त आवारा कुत्तों का आक्रोशित लोगों ने सजा के तौर पर मौत के घाट उतार दिए है। हालांकि इसकी पुष्टि नही की जा सकी।

एक दिन में कुत्ते के काटने से 31 लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें 22 पुरुष, चार महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने के साथ आवश्यक उपचार और पट्टी की गई है। डा

दीपक जयसवाल, सिविल सर्जन जिला अस्पताल सारंगढ

कुत्ते के काटने से 31 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम तलाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए रायपुर से भी टीम बुलाई जा रही है। शहर के सभी वार्डों में सघन अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा। आवारा कुत्तों को वार्ड क्रमांक 14 स्थित सेंटर में रखा जाएगा। आवश्यकतानुसार कुत्तों को रेबीज का टीका भी लगाया जाएगा। सूरज सिदार, सीएमओं नगर पालिका निगम सारंगढ़

 

Exit mobile version