छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े SDOP पर चाकू से हमला

SDOP attacked with knife in broad daylight

दंतेवाड़ा। जिले में दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के एचडीएफसी बैंक के सामने बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकलते समय एसडीओपी जगरगुंडा तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला किया गया। हमले में एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सरेराह हुई इस चाकूबाजी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button